फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग के केस में पांच को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 मोबाइल, एक बाइक और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-52 निवासी शाहरुख उर्फ अब्दुल (22), गौतम (21) सिमरनजीत सिंह (22), मलोया कालोनी निवासी आकाश (20) और सेक्टर-25 निवासी निखिल (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीते दिनों लगातार चोरी, स्नैचिंग और ठगी के मामले सामने आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर पांच मोबाइल, एक बाइक कुछ जरूरी दस्तावेज समेत 10 हजार रुपये नकदी बरामद की। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के गिरफ्त में आने से पुलिस ने 9 केस को सुलझाने का दावा किया है। इनमें चोरी के सात केस, स्नैचिंग और धोखाधड़ी के एक-एक केस शामिल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें