फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार स्नैचरों ने मोबाइल छीना

Wed, 03 Jul 2024 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। पैदल जा रहे व्यक्ति से बाइक सवार स्नैचरों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 गांव कुंडी निवासी अरुण कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-12 स्थित घर में पिछले 5 साल से खाना बनाने का काम कर रहा है। वह सुबह करीब 9 बजे खाना बनाने के लिए जाता है और रात करीब 11:30 बजे वापस घर आता है। शिकायतकर्ता मंगलवार को खाना बनाकर रात करीब 11 बजे घर जाने के लिए निकला था। जब वह कालका-पिंजौर हाईवे को पार करके सेक्टर-21 कि तरफ पहुंचा, तभी सेक्टर-20/21 कट से थोड़ा पहले बाइक पर चार लड़के आए और दिल्ली जाने का रास्ता पूछने लगे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। शिकायतकर्ता को लड़कों पर शक हुआ। उसने कहा कि उसे नहीं पता। इसके बाद चारों लड़कों ने शिकायतकर्ता को घेर लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर जीरकपुर की तरफ भाग गए। शिकायतकर्ता राहगीर से लिफ्ट मांगकर पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें