फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में स्नैचर बेखौफ, आईएएस की पत्नी से छीनी चेन

Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में स्नैचर बेखौफ हैं। गत माह अलग-अलग थानों के तहत आने वाले इलाकों में स्नैचिंग की वारदात हुई है। पुलिस केस दर्ज करने तक ही सीमित है। ज्यादातर मामलों में आरोपी मोटरसाइकिल पर आकर चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। बुधवार को सेक्टर-9 में टहलने गई आईएएस की पत्नी से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। निरूपमा भटनागर निवासी सेक्टर-9 की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलने पहुंची पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

पीछे से आए थे स्नैचर
पुलिस को दी शिकायत में निरूपमा भटनागर ने बताया कि बुधवार को शाम छह बजे सेक्टर-9 मकान नंबर-180 के पास टहलने के लिए गई थी। वापस घर की तरफ आते वक्त पीछे से पैदल स्नैचर आया और गले से चेन झपटमार कर भाग गया। स्नैचर कुछ दूरी पर खड़ी बिना नंबर प्लेट की बाइक स्टार्ट कर चला गया। हेलमेट लगा हाेने और चेहरा मास्क से कवर होने के कारण वह उसे पहचान नहीं पाई। उन्होंने ढाई तोला सोने की चेन पहने थी। चेन झपटने से गले में चोट भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
यहां हो चुकीं स्नैचिंग की वारदात

-21 दिसंबर 2024 को रूपाली सिंघल से गुरुद्वारे के सामने चेन स्नैचिंग हुई थी। सेक्टर -14 पुलिस ने केस दर्ज किया था।
- 3 दिसंबर 2024 को पंचकूला सेक्टर-11 में 70 वर्षीय महिला कमलेश से उनके घर के आंगन में घुसकर सोने की चेन छीन ली थी।
-7 दिसंबर 2024 को रात पंचकूला सेक्टर -14 सब्जी मंडी में पास एक्टिवा सवारों ने सेक्टर-10 निवासी 65 वर्षीय कांता रानी का पर्स छीन लिया था।
-12 दिसंबर 2024 को देर शाम सेक्टर-2 की स्वर्ण कौर के साथ सेक्टर-5 की सब्जी मंडी के पास स्नैचिंग हुई।
- 4 जनवरी 2025 को माजरी चौक पर सेक्टर-26 भानू गांव में 50 वर्षीय समरजीत कौर से सोने की बाली छीनी, कान में सात टांके लगे।
- 5 जनवरी 2024 को 62 साल की महिला शरणजीत कौर की बालियां छीनी।
- 17 जनवरी को सेक्टर -19 में महिला का पर्स छीना।
- 22 जनवरी को सेक्टर-16 में महिला का पर्स छीना।
- 13 फरवरी को सेक्टर-15 में श्वेता का पर्स छीना।
- 19 मार्च को सेक्टर-21 निवासी महक से चेन स्नैचिंग।
- 9 अप्रैल को शाम को टहलने गई सेक्टर-12 निवासी अरुणा से स्नैचिंग।


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सेक्टर-10 चौकी प्रभारी गुरुपाल सिंह ने बताया कि स्नैचिंग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंच गई थी। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। इसके अलावा सेक्टर-9 और सेक्टर-10 के चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं स्नैचर को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें