पंचकूला। नाडा साहिब में नगर कीर्तन देखने गई एक महिला के कान की बाली छीनकर झपटमार फरार हो गया। वारदात में महिला का कान कट गया और खून बहने लगा। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान सात टांके लगे।
पीड़ित महिला सरनजीत कौर ने बताया कि शनिवार को गांव से कई महिलाओं के साथ नगर कीर्तन में शामिल होने आई थी। रोड पर अकेली खड़ी थी कि अचानक एक झपटमार उसकी बाली छीनकर ले गया। कान से बाली झपटने की वजह से उसकी नाक में भी चोट लगी है।