संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने एक अफीम तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी से 132 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। एंटी नारकोटिक सेल के मुताबिक टीम को वीरवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी बांकरपुर, डेराबस्सी अफीम की सप्लाई करने के लिए पंचकूला के साकेत स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास आने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब साव चार बजे एक्टिवा सवार व्यक्ति वहां रुका। मुखबिर ने सुनील उर्फ सोनू को काबू कर तलाशी ली तो पॉलिथीन में 132 ग्राम 31 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई।