फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाउंसर ने महिला श्रद्धालुओं से किया दुर्व्यवहार, जताया रोष

Fri, 30 May 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में चल रही हनुमंत कथा सुनने आई महिला श्रद्धालुओं के साथ पंडाल के गेट पर खड़े एक बाउंसर ने दुर्व्यवहार और धक्कामुक्की की। आरोप है कि बाउंसर ने भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसका महिला श्रद्धालुओं ने विरोध जताया तो बाउंसर ने धमकी भरे लहजे में कहा जो करना कर लो, मैं तो ऐसे ही बोलूंगा। महिलाओं ने आरोप लगाया भद्दे लहजे में अपशब्द बोलने पर वहां पहुंची सभी महिला श्रद्धालु खुद को अपमानित महसूस करनी लगीं। इस दाैरान माैके पर माैजूद लोगों ने बताया कि जिस दिन से हनुमंत कथा शुरू हुई है, उसी दिन के बाउंसर श्रद्धालुओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। लोगों ने बताया पंडित जी को भक्तों के बारे में पूरी जानकारी होती है, ऐसा कैसे हो सकता है कि उन्हें बाउंसरों की ओर से श्रद्धालुओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी न हो। बाबा जी को ऐसे बाउंसरों को हटाना चाहिए, जो भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं और धक्कामुक्की करते हैं। इस दाैरान जब मीडियाकर्मी बाउंसर की फोटो लेने लगे तो उसने अपना मुंह दूसरी तरफ घुमा लिया और वहां से चला गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें