फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 716 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने सेक्टर-24 क्षेत्र से एक आरोपी को 716 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 निवासी हर्षवर्धन नाहरवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 8 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में चरस की सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर उसे सेक्टर-24 की पार्किंग के पास काबू कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 716 ग्राम चरस बरामद हुई।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब चरस के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें