पंचकूला। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 265 ग्राम अफीम बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से अफीम लाकर पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। अदालत ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने बरवाला-डेराबस्सी रोड स्थित पुराने मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी कृपाल वर्मा उर्फ कृपाल राम के रूप में हुई है। आरोपी के बैग से 1 किलो 265 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद