फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब से 305 ग्राम हेरोइन लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद से पंचकूला में सप्लाई देने आया था आरोपी, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के जलालाबाद से हेरोइन लेकर पंचकूला पहुंचे 21 वर्षीय समरजीत सिंह निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-6 स्थित टोपियरी पार्क के पास हेरोइन की सप्लाई देने आएगा। इंचार्ज सौरव रावत के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान हेरोइन के अलावा एप्पल आईफोन और नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। रिमांड के दौरान पुलिस हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें