पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 खोसला प्रिसीशंस कंपनी से कूलर स्लिप रिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी में कार्यरत अकाउंट मैनेजर सतीश कुमार ने पुलिस चौकी सेक्टर-19 में शिकायत दर्ज कराई है। सतीश ने बताया कि कंपनी के स्टोर में रखे 16 स्लिप रिंग गायब हैं। कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जगपाल ने बताया कि वह शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे थे। चोर की तलाश जारी है।