फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कोडा पंजाब यूनिवर्सिटी की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी, दो और कारें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
sec 25 se university resident area mein raat ko 3 baje deewar tod ke khusi gadi janch karte police adhikari (photo resident se arrenge ki gai hai)
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 की दीवार को तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार स्कोडा कार अचानक अंदर जा घुसी। इससे वहां पार्क दो अन्य कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दीवार ढह गई। अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार देर रात करीब 1.45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह बाहर आए तो देखा कि एक स्कोडा कार दीवार को तोड़कर पार्किंग वाले हिस्से में जा घुसी है। वहां पहले से खड़ी दो अन्य कार क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, घटना के बाद कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि चालक के साथ दो युवतियां भी थीं।
पुलिस जांच में सामने आया कि कार को मोहाली निवासी युवक चला रहा था। युवक को पंचकूला से मोहाली जाना था। देर रात वह सेक्टर-25/38 लाइटों से पीयू के गेट नंबर-3 की ओर से जा रहा था। जैसे ही कार टी-प्वाइंट के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे पीयू की दीवार में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें