फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उमस भरी गर्मी में बढ़ी स्किन की समस्या, ओपीडी में रोजाना आ रहे 250 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बारिश के बाद नमी बढ़ने व उमस कायम रहने से लोग त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना 250 मरीज आ रहे हैं। बारिश और उमस के बाद एक हफ्ते मेंं ओपीडी करीब तीन सौ मरीजों की पहुंच रही है। पसीने के कारण फंगल इंफेक्शन, स्किन एलर्जी, त्वचा पर दाने, चकत्ते, दाद, खाज-खुजली और काले धब्बे पड़ने की समस्या को लेकर मरीज चिकित्सकों के पास आ रहे हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप सिह सहानी ने बताया कि बारिश के बाद नमी बढ़ी है। साथ ही उमस भी कायम है। इससे त्वचा रोग संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


खुजली,जलन के मरीज बढ़ गए
उन्होंने बताया कि ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में खुजली की समस्या है। इसके अलावा जलन और फफोले पड़ने जैसे लक्षण भी लोगों में मिल रहे हैं। कभी बारिश होने तो कभी तेज धूप होने से ऐसी समस्या हाे रही है। शरीर पर पसीना रुकने वाले स्थानों पर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। फंगल इंफेक्शन मुख्य रूप से नमी युक्त कपड़े पहनने से होता है। इससे बचने के लिए हमेशा सूखे कपड़े पहनें।

इस तरह से करें बचाव
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सहानी ने बताया कि यदि कपड़े गीले हों तो उन्हें बदलकर सूखे पहनने चाहिए। अगर कोई दाद, खाज, खुजली या अन्य कोई समस्या होती है तो चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। रोज साफ पानी से स्नान करें। त्वचा रोगी के कपड़े परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें