फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छठी स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 ट्रॉफी का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा आयोजित छठी स्वर्गीय पन्ना लाल मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम में अनावरण किया गया। इस अवसर पर सीनियर ग्राउंड्समैन और पिच क्यूरेटर भाग सिंह जग्गी ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल अमरजीत कुमार, टेक्निकल सेक्रेटरी एवं पूर्व क्रिकेटर वरिंदर चोपड़ा, मैनेजर भागीरथ डोगरा, सभी भाग लेने वाली टीमों के कैप्टन, एकेडमी की गर्ल्स प्लेयर्स और टीडीएल क्रिकेट नर्सरी के ग्राउंड स्टाफ उपस्थित रहे। इस मौके पर भाग सिंह जग्गी को उनकी 23 साल की निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में कुल 10 अंडर-12 नॉर्थ इंडिया क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। इनमें चैंप्स क्रिकेट एकेडमी पीरमुछल्ला, गुडविल क्रिकेट एकेडमी सानेवाल, इंडस वैली क्रिकेट एकेडमी डेराबस्सी, एचके क्रिकेट एकेडमी लुधियाना (पंजाब), टीडीएल जायंट्स पंचकूला, जेपीएसए एकेडमी डेराबस्सी, सीडब्ल्यूएन एकेडमी पीरमुछल्ला, एनडब्ल्यूसीए एकेडमी पंचकूला, चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी खरड़ (पंजाब) और टीडीएल क्रिकेट नर्सरी पंचकूला से होंगी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट 2 दिसंबर से ट्राईसिटी इंद्रजीत क्रिकेट ग्राउंड (हाईवे टोल प्लाजा, डेराबस्सी) और डी-मार्ट चैंप्स क्रिकेट ग्राउंड पीरमुछल्ला में शुरू होगा। टीमों को दो पूल में बांटा गया है और हर टीम 30-30 ओवर के 4 लीग मैच खेलेगी। सभी मैच लाल गेंद और सफेद ड्रेस में होंगे। दोनों सेमीफ़ाइनल 10 दिसंबर और फाइनल मैच 11 दिसंबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
हरियाणा के खेल, कानून और युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम 11 दिसंबर शाम 4 बजे मुख्य अतिथि के रूप में फाइनल में उपस्थित रहेंगे। वे विजेता टीमों को पुरस्कार देंगे और उभरते अंडर-12 खिलाड़ियों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें