फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विधानसभा अध्यक्ष ने बरवाला खंड की छह पंचायतों को ग्रांट देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बरवाला खंड की छह पंचायतों को गांव में विकास कार्य करवाने के लिए 35-35 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि गांव बरवाला, बतौड़, कनौली, नयागांव, भरैली और रिहौड़ की पंचायतों के खातों में जल्द ही यह राशि पहुंच जाएगी। इस ग्रांट से गांव के कौन-से काम करवाए जाने हैं, ये फैसला सरपंच खुद करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शुक्रवार को बरवाला के सामुदायिक केंद्र में आयोजित 20 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खंड के सभी 19 गांवों में 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सरपंचों से कहा कि वे पहले सात पंचायतों को विकास कार्य करवाने के लिए ग्रांट जारी कर चुके हैं। बची हुई पंचायतों में से छह को अब ग्रांट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरपंच अपने गांव में फंड को जन सुविधा के अनुसार लगाने का फैसला लें। इस ग्रांट को ऐसे कामों पर लगाया जाए, जो लोगों की सुविधाएं प्रदान करे।
विज्ञापन

गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक गांव की सभी गलियां, नालियां, फिरनी और प्रत्येक प्रवेश द्वारा कर गंदगी को साफ करना है। इस कार्य में गांव के युवा क्लब, खिलाड़ियों, स्कूल की टीमें, हेल्थ विभाग, सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि गांवों के शौचालयों की सफाई करवाई जाए और बंद शौचालयों को चालू करवाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ गगनदीप सिंह, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजन सिंगला, बरवाला सरपंच ओम सिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, सुशील सिंगला, रविन्द्र बतौड़, सुलतानपुर सरपंच परमजीत सिंह, सरपंच सविता चैधरी, श्रीचंद, रवि शर्मा सरपंच, चरण सिंह सरपंच भगवानपुर, पैक्स बरवाला के चेयरमैन ओमप्रकाश शास्त्री, वाल्मीकि समाज के प्रधान राजू, अशोक शर्मा समेत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें