फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कनाडा भेजने और पीआर दिलवाने के नाम पर साढ़े छह लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। हिम शिखा काॅलोनी पिंजौर की एक महिला को कनाडा भेजने और वहां की पीआर दिलवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता संध्या निवासी हिमशिखा काॅलोनी ने आरोपी संजय सिंह सेक्टर-106 मोहाली हिल्स, लांडरा बनूड़ रोड मोहाली के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता संध्या ने पुलिस को बताया कि वह कनाडा में नौकरी कर वहीं बसना चाहती थी। उसे किसी ने बताया कि संजय सिंह कनाडा में नौकरी दिलवाने और वहां की पीआर दिलवाने का काम करता है। उसने संजय सिंह से संपर्क किया तो आरोपी ने उनको झांसे में लेकर बताया कि उसने कई लोगों को विदेश भेजा है। वे विदेश में रहकर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। महिला ने बताया कि आरोपी ने कनाडा में नौकरी और वहां की पीआर दिलवाने के लिए 14.50 लाख रुपये लेने के साथ काम करवाने के लिए एक साल का समय लगने की बात कही। महिला ने बताया कि उसने कनाडा में नौकरी करने और वहां बसने के लिए मन बनाकर आरोपी को जुलाई 2017 में साढ़े चार लाख रुपये चेक से दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उससे कई कागज और अलग-अलग कामों के लिए रुपये मांगते रहा। उसने आरोपी के झांसे में आकर कुल साढ़े छह लाख रुपये दे दिए। करीब सात साल बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसे न तो कनाडा भेजा और न ही वहां की पीआर दिलवाई। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें