फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमेरिका और कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर 58.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अमेरिका और कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर 58.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने 52 और 6.50 लाख रुपये ठगे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-21 निवासी मनदीप कौर ने शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात नाडा साहिब गुरुद्वारा में गुरदास सिंह और उसके बेटे गुरजोत सिंह गांव अलिपुर निवासी के साथ सितंबर 2022 में हुई थी। गुरदास सिंह और उसके बेटे गुरजोत सिंह ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने और वहां की पीआर दिलाने का काम करता है। आरोपी गुरदास सिंह और उसके बेटे गुरजोत सिंह ने बताया कि वह उन्हें, उनके पति कुलदीप सिंह और उनकी बेटी को अमेरिका की पीआर दिलवाकर वहां पक्की नौकरी दिलवा देगा। आरोपियों ने सारे काम के लिए 80 लाख रुपये की डिमांड रखकर कहा कि यह काम एक साल में होगा। इसके बाद आरोपी उनके घर आए। उनके सभी दस्तावेज पासपोर्ट, पढ़ाई-लिखाई के दस्तावेज, प्रॉपर्टी के दस्तावेज ले गए।
पहले 52 लाख रुपये देने को कहा
आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि 52 लाख रुपये पहले देने होंगे और जिस दिन वीजा लगकर आ जाएगा उस दिन बकाया 28 लाख रुपये देने होंगे। आरोपी गुरदास सिंह और उसके बेटे गुरजोत सिंह ने उनसे पहले 10 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के पति ने अकाउंट में पैसे डलवा दिए। उन्होंने इसके बाद काम करवाने के लिए 10 लाख रुपये और मांगे। शिकायतकर्ता ने पैसे के लिए अपनी खुडा लहौरा चंडीगढ़ स्थित एक दुकान 10 लाख रुपये में बेचकर आरोपियों को रुपये दे दिए। इस तरह आरोपी शिकायतकर्ता महिला और उनके पति से रुपये लेते रहे।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक महीने बाकू अजरबैजान
एक दिन आरोपी गुरदास सिंह ने बताया कि अमेरिकन सरकार आजकल इंडिया वालों को वीजा नहीं दे रही है। इसलिए हम आपका वीजा बाकू अजरबैजान से लगवा देंगे। इसके लिए आप तीनों को वहां जाना होगा। आरोपी ने यह भी कहा कि आपका वहां रहने और खाने-पीने का इंतजाम कर दिया है। आरोपियों ने तीनों को 1 जुलाई 2023 को बाकू अजरबैजान भेज दिया। वहां वे एक माह रहे और इसके बाद तीन दिन दुबई एयरपोर्ट पर यह कहकर रोके रखा कि उन्हें यहीं से अमेरिका भेज देंगे। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि उनकी अमेरिका में बात हो गई है। वहां से वीजा लग के आ जाएगा तुम इंडिया ही आ जाओ। वे तीनों वापस इंडिया आ गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने फर्जी वीजा दिया
इसके बाद आरोपियों ने उन्हें 19 अक्टूबर 2023 को वीजा दिया और तीनों की टिकटें बुक करवाई। इसके बाद वे 9 नवंबर 2023 को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचे तो वहां पर उन्हें यह कहकर एयरपोर्ट वालों ने वापस भेज दिया कि आपका वीजा असली नहीं है। आप इस वीजा पर यात्रा नहीं कर सकते। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से बात की और रुपये वापस करने लिए कहा। आरोपी उन्हें रुपये वापस करने की बजाय जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। इस मामले में एसएचओ चंडीमंदिर पृथ्वी सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें