फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : कोविड-19 से बचाव की उड़ा रहे धज्जियां, शहर में चल रहीं ओवरलोड ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाकर शहर के सभी रूटों पर ओवरलोड ऑटो धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस गाइड लाइन तो जारी कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ऑटो चालकों में कोई खौफ नहीं है। शहर के लोगों ने ऑटो में सफर करने वालों और ऑटो संचालकों से सामाजिक दूरी के अलावा कोरोना से बचाव के सभी नियम अपनाने की अपील की है। वर्तमान में शहर में 4000 ऑटो चल रहे हैं। इनकी आरटीए और पुलिस की तरफ से कोई जांच नहीं की जा रही है। माजरी चौक से जीरकपुर के बीच चलने वाले ऑटो में हालात यह होते हैं कि लोग ठूस ठूसकर भरे होते हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और जीरकपुर में संक्रमण फैले होने के बावजूद ऑटो संचालक बेखौफ सवारियां ढोने में लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से नहीं की जा रही चेकिंग
शहर में चल रहे ऑटो में किसी भी प्रकार से कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऑटो में ज्यादा सवारी भरने के कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। हमारी पुलिस से मांग है कि ऑटो की चेकिंग कर उन्हें जागरूक किया जाए। इससे कोरोना के केसों में कमी आएगी। सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए -15
लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाए। शहर में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए ऑटो से सफर में सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। कोरोना काल में इसके लिए नई गाइड लाइन जारी की जानी चाहिए। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए-20
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस की तरफ शहर के सभी रूटों की जांच कर ओवरलोड ऑटो को रोका जाएगा। अगर कोई कोविड से बचाव की गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मोहित हांडा, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें