पंचकूला। ट्राइसिटी के बार्डर एरिया की सड़कें टूट गईं हैं। जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। जिन पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। बावजूद इसके कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। राहगीरों को आए दिन आवागमन में परेशानी हो रही है। इसको लेकर लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों समेत अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से हालात बदतर बने हुए हैं। बता दें कि मुख्य मार्गों की 90 फीसदी सड़कें ठीक हैं, लेकिन एक से दूसरे राज्य में प्रवेश करते ही सड़कें जगह-जगह टूटी हुई हैं।
इन बार्डर एरिया की सड़कें टूटीं
- जीरकपुर से पंचकूला में प्रवेश करते समय औद्योगिक क्षेत्र फेस दो के पास टूटी सड़कें
- मनीमाजरा से पंचकूला प्रवेश करते समय बेहाल सड़कें
- औद्योगिक क्षेत्र फेज दो से हरमिलाप नगर में प्रवेश करते समय टूटी सड़कें
- सेक्टर-17 और 18 से रेलवे स्टेशन को जाने वाली मार्ग भी पूरी तरह टूटी हुई है
नगर निगम मेयर, कमिश्नर और विधानसभा अध्यक्ष को कई बार चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर और पंचकूला सेक्टर-17 और 18 से रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली बदहाल सड़कों की रिकारपेटिंग के लिए पत्र लिख चुका हूं, लेकिन अभी तक सड़कों की रिकारपेटिंग नहीं हुई। जिसके चलते आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसके नैय्यर, सीनियर सिटीजन
जीरकपुर से पंचकूला में प्रवेश करते समय औद्योगिक क्षेत्र फेज दो के पास सड़क उखड़ी हुई है। कई बार यहां सड़क हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इस तरफ न तो स्थानीय नगर निगम का ध्यान है और ना ही जिला प्रशासन का। - कमलेश लोहाट निवासी सेक्टर-19 पंचकूला।