फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठगांठ से बदला गया एसआईटी प्रमुख: मजीठिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने उनके खिलाफ जांच के लिए गठित एसआईटी के नए प्रमुख की नियुक्ति के पीछे हुए लेन-देन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के उल्लंघन के संबंध में नए एसआईटी प्रमुख आईजी छीना के खिलाफ कारण बताओ नोटिस पहले से ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज झूठे एनडीपीएस एक्ट में हेरफेर कर चार्जशीट पेश करने के लिए नए एसआईटी प्रमुख के रूप में आईजी छीना को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा,‘‘सरकार को लगता है कि आईजी उनकी इच्छा के अनुसार चालान जमा करेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में उनकी पहले से ही जांच की जा रही है और दोषी को बड़ी सजा मिलेगी। आईजी इसी साल रिटायर भी हो रहे हैं और सरकार को लगता है कि उनके साथ जोड़तोड़ किया जा सकता है, जैसे पिछली कांग्रेस सरकार ने डीजीपी चट्टोपाध्याय को 22 दिन के लिए राज्य पुलिस प्रमुख का प्रभार सौंपकर मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया था।’’

मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आईजी छीना को इसीलिए नियुक्त कर रहे हैं, क्योंकि एसआईटी के पूर्व प्रमुख डीआईजी एस. राहुल ने आम आदमी पार्टी की सरकार की इच्छा के अनुसार ड्रग मामले में चालान पेश करने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने कहा,‘‘यह प्रशासनिक आधार पर भी गलत है, क्योंकि एक पुलिस अधिकारी जो सेवानिवृत होने वाला है, उसे महत्वपूर्ण जांच का प्रभार नहीं दिया जा सकता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें