फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुफ्त बस यात्रा से राखी बांधने निकलीं बहनें, बरवाला बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि तक मुफ्त यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग और निजी सहकारी परिवहन समितियों की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से बहनों में खुशी है। 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त मध्यरात्रि तक मिलने वाली इस सुविधा के चलते बरवाला बस स्टैंड पर दोपहर बाद यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं और बच्चों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की गई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में बस स्टैंड पहुंचीं। दोपहर बाद बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। बसों में सीट पाने और चढ़ने के लिए महिलाओं और बच्चों को भीड़ के बीच मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया सराहनीय कदम
यात्री महिलाओं साक्षी, अमृत कौर, मीनाक्षी, सुनीता देवी और मनजीत कौर आदि ने कहा कि रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा देना सराहनीय कदम है। इससे महिलाएं बिना किराये की चिंता किए अपने घर जाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। महिलाओं ने सुविधा के लिए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए बढ़ाई पुलिस गश्त
बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि महिलाएं और अन्य यात्री सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें