फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम की जोरदार वापसी, तीसरे दिन बनाए 369 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भुवनेश्वर में चंडीगढ़ और सिक्किम के बीच खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन सिक्किम ने खेल में पकड़ मजबूत कर ली है। नाबाद बल्लेबाज मोहम्मद शाहबाज के 174 रन की पारी की बदौलत सिक्किम ने वीरवार को सात विकेट के नुकसान पर 369 रन जड़े। इसके चलते टीम को 417 रन की बढ़त प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे पहले सिक्किम ने बीते कल के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 61 रनों से आगे खेलना शुरू किया तो शिवांग सैनी ने गेंद संभालते ही जल्दी जल्दी विकेट चटकाने का सिलसिला शुरू किया। शिवांग ने पारी के 44वें ओवर में संकर को 33 के निजी स्कोर पर पैवेलियन पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले की ओवर में लगातार दो गेंदों पर सुनील छैत्री और हरित को शून्य-शून्य के स्कोर पर आउट किया। इससे सिक्किम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 95 रन हो गया। रजक ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शाहबाद के साथ मोर्चा संभाला और 80 रन की साझेदारी निभाई। तरनप्रीत सिंह ने रजक को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। रजक ने 213 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। दूसरे छोर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद शाहबाज ने अपना शतक पूरा किया। इसी बीच नए बल्लेबाज पार्थ ने शाहबाज का बखूबी साथ दिया बल्कि मैच की सबसे लंबी 158 रन की साझेदारी भी निभाई।
पारी के 115वें ओवर में पार्थ (68) मनदीप सिंह की गेंद का शिकार हुए, जिससे स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 333 रन हुआ। दिन की आखिरी गेंद पर निपुण पंडिता ने संदीप को चार के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। सिक्किम के सात विकेट के नुकसान पर 369 रन में शाहबाज के नाबाद 171 रन का योगदान रहा। शाहबाज ने अपनी पारी में 31 चौके जड़े। शिवांग सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 104 रन देकर चार विकेट चटकाए। तरनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और निपुण पंडिता को एक-एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें