फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-15 श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ भक्तिभाव और उत्साह के बीच हुआ। कथा वाचन कथा व्यास पंडित विपिन मिश्रा शास्त्री द्वारा किया जा रहा है और यह 11 दिसंबर तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मंदिर परिसर को धार्मिक रंगों से भर दिया।
विज्ञापन

कथा से पहले शाम 4 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में सजधज कर शामिल हुए। जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। कलश यात्रा के बाद मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कथा की शुरुआत करते हुए शास्त्री जी ने श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म और भक्ति के संदेश पर प्रकाश डाला। श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का श्रवण करते रहे और पहले दिन ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें