फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सीआरपीएफ जवान समेत चार नए मामले सामने आए हैं। पांचवां एक अन्य केस जीरकपुर से आया है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमित के चार मामले सामने आए। इसमें कालका की एक 19 वर्षीय युवती, एक 35 वर्षीय व्यक्ति, मनसा देवी कांपलेक्स से 43 वर्षीय व्यक्ति और सीआरपीएफ पिंजौर का एक जवान संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जीरकपुर से एक 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग की तरफ से इन सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कांट्रेक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। जो भी लोग इनके संपर्क में आए, उनकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में बदला जा रहा है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि पेशेंट के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। सभी को होम क्वारंटीन करने के साथ ही उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। प्रशासन की तरफ से सभी जगह सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। पंचकूला में अब तक 141 केस सामने आ चुके हैं। वहीं बाहर के 60 केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें