फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी छोटा करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर निर्माणाधीन आरओबी को छोटा करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरने पर बैठी लोहगढ़ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को धरने के दूसरे दिन गण्यमान्य लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। समर्थन देने पहुंचे मास्टर चरण सिंह, नंबरदार सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी रमेश कौशिक ने एसोसिएशन की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से मांग की कि लोहगढ़ की ओर आरओबी की लंबाई कम की जाए ताकि लोहगढ़ मार्केट उजड़ने से बच जाएं।
विज्ञापन

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जरनैल सिंह जैली, रणजीत सिंह दीपी, गुरचरण सिंह, विजय जोशी, जगदीप पराशर, मनीश राजपाल, कमलजीत आदि ने बताया कि उनकी मांग है कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन के एक ओर पिंजौर की तरफ आरओबी की लंबाई 350 मीटर है जबकि रेलवे लाइन के दूसरी ओर गांव लोहगढ़ की ओर इसकी लंबाई विभाग द्वारा करीब 750 मीटर रखी गई है। एसोसिएशन की मांग है कि लोहगढ़ की ओर आरओबी की लंबाई लोहगढ़ की ओर जोकि करीब 750 मीटर है उसको कम करते हुए 350 मीटर किया जाए। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, जीत सिंह, कुलदीप सिंह, विनीत चोपड़ा, जसपाल सिंह, लखविंद्र, सुरिंद्र, राकेश, संदीप, पवन नवीन, आत्मा सिंह सेखो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें