फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ले रहे थे अधिक कीमत, 30 हजार लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संक्रमण काल के बीच दुकानदारों द्वारा जरूरी वस्तुओं की तय कीमत से अधिक मूल्य वसूली के खिलाफ राज्यभर में छापे मारे गए। इस दौरान 78 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 9 दुकानदार ऐसे मिले जो तय कीमत से अधिक लोगों से पैसा वसूल कर रहे थे। जिन पर विभाग की ओर से 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पंजाब के उपभोक्ता मामलों के मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि जरूरी वस्तुओं की अधिक कीमत वसूलने संबंधी उनके विभाग को शिकायतें मिलीं थीं जिन पर कार्रवाई करते हुए राज्यभर में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे गए। 9 दुकानदारों पर अधिक कीमत वसूलने के आरोप में मेटरोलॉजी एक्ट 2009 अधीन जुर्माना किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेशों के अनुसार विभाग राज्य में जरूरी वस्तुओं की बिक्री एमआरपी दर या उससे कम होने को जरूरी बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं द्वारा मुनाफाखोरी को रोकने के लिए भविष्य में भी छापे जारी रहेंगे और यदि कोई अधिक कीमत वसूलता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें