फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एक्सपायरी बिस्किट बेचने पर दुकानदार पर साढ़े 35.500 रुपये हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। एक्सापयरी बिस्किट देने पर ब्रिटानिया इंडस्ट्री लिमिटेड व सेक्टर-5 एमडीसी स्थित भवानी एंटरप्राइजेज पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 35.500 रुपये का हर्जाना लगाया है। मनीमाजरा के पीपली वाला टाउन निवासी राजेश कुमार ने दोनों के खिलाफ आयोग को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता की चार साल की बेटी ने भवानी एंटरप्राइजेज से बिस्किट खरीदे थे। इसकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। उपभोक्ता आयोग ने भवानी एंटरप्राइजेज को शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी के लिए 10 हजार रुपये और केस खर्च के तौर पर 5,500 रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बिस्किट की कीमत 35 रुपये नौ प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर के साथ लौटाने होंगे। वहीं, ब्रिटानिया इंडस्ट्री लिमिटेड को 20 हजार रुपये राज्य आयोग हरियाणा के कानूनी सहायता खाते में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने आयोग को दी शिकायत में बताया कि उनकी चार साल की बेटी बिस्किट खरीदने के लिए सेक्टर-5 मंसा देवी कॉम्पलेक्स में स्थित भवानी एंटरप्राइजेज दुकान पर गई थी। उसने 10 सितंबर 2017 को वहां से दो बिस्किट के पैकेट खरीदे थे। दुकानदार ने उसे ब्रिटानिया कंपनी के 50-50 मठरी मस्ती बिस्किट दिए। एक बिस्किट की कीमत पच्चीस रुपये और एक बिस्किट की कीमत दस रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें