फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली, भक्तिमय हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-12 इस्कॉन मंदिर से रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा दोपहर दो बजे से शुरू हुई जो सेक्टर-11, 10, 9, 8, 8-7, 8-5, 9-5, 10-5, 11-4 से होकर शाम को आठ बजे इस्कॉन मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा शुरू होने से पहले भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की महाआरती की गई। रथयात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालु यात्रा के दौरान नृत्य संकीर्तन करते नजर आए। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। भोग अर्पित करने के बाद लोगों ने भगवान की आरती उतारी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ को विशेष तरह के फूलों से सजाया गया था। रथ पर भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रस्से से रथ को खींचा। मंदिर के सेवादार राजा गोविंद दास ने बताया कि भक्तों ने भगवान का जगह-जगह पर स्वागत किया। मेयर कुलभूषण गोयल ने रथयात्रा का शुभारंभ किया। रथयात्रा में अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंचे थे। इसके साथ ही यात्रा के दौरान भक्तों को जगह-जगह प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें