पंचकूला। 18वीं अश्वनी गुप्ता मेमोरियल डिस्ट्रक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत रविवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैन सिंगल में शिवम शर्मा ने ईशान सिंहाग को 21-17 से हरा दिया। वहीं मैन डबल्स में शिवेन व अक्षित की जोड़ी ने केतन व रवि की जोड़ी को 21-11 से हरा दिया। अंडर-11 गर्ल्स सिंगल में रेजल गर्ग ने मोहिनी प्रभाकर को 16-14 से हरा दिया। अंडर-11 गर्ल्स डबल के मुकाबले में मोही प्रभाकर और आमा कंबोज ने तनीशा सिंगला और नीलाक्षी को 21-18 से हरा दिया।
वहीं अंडर-15 ब्वॉयज सिंगल में आर्यन मक्कड़ ने जयेश दुग्गल को 21-16, 22-18 से हरा दिया। वहीं अंडर-15 ब्वॉयज के डबल्स के मुकाबले में आर्यन व जयेश की जोड़ी ने अभिनव व पार्थ की जोड़ी को 21-7 से हरा दिया। वहीं अंडर-17 ब्वॉयज डबल्स के मुकाबले में अक्षय, रजत की जोड़ी ने आर्यन मक्कड़ और जयेश दुग्गल को 21-15 से हरा दिया।
इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।