फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक विकास मंच ने मनाई रजत जयंती

विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्व. साधु राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मंच के सदस्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। शिवालिक विकास मंच की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वीरवार को क्षेत्र के गांव कंडयाइवाला में रजत जयंती कार्यक्रम करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल ने बताया कि क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मंच के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी साधु राम सैनी के पैतृक गांव में पहुंच उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की ओर से आयोजित धर्मशाला में कार्यकारिणी की बैठक कर रजत जयंती मनाई। इसके साथ ही संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिया गया कि आगामी समय में बूथ से लेकर विधानसभा व जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा इसमें हर वर्ग के लोगों को साथ जोड़कर सामाजिक कार्यों के साथ साथ राजनीतिक हिस्सेदारी को भी महत्व दिया जाएगा।
इस मौके पर संस्थापक प्रधान महासचिव रवि शर्मा एडवोकेट, अजमेर सिंह, पूर्व सरपंच बिंदर सैनी, बालक राम उपाध्यक्ष दीपांशु बंसल, अच्छरू राम जिला अध्यक्ष, दयाल सिंह पूर्व सरपंच, धर्मपाल गुप्ता, भुला राम पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व बीडीसी मेंबर शाम मंगला, व्यापार मंच के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, राकेश टीनू समेत अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन

बैठक में लिए निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रमुखत रायपुररानी को सबडिवीजन का दर्जा, नारायणगढ को जिला, ताजेवाला से रायपुररानी नहर का निर्माण, लंबित पड़े डैम का निर्माण, गुरु गोबिंद सिंह विश्वविद्यालय, औद्योगिक पैकेज व यमुनानगर से चंडीगढ़ रेलवे लाइन का निर्माण करवाना जैसे मुद्दों को उठाकर हल करवाया जाएगा। इसके साथ ही कंडयाइवाला में सरकारी स्कूल का नामकरण स्व साधु राम सैनी के नाम पर करवाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें