रामगढ़। शिव कांवड़ संघ मानक्यां के सदस्य महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए रवाना हुए। संघ के प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि गंगाजल तूफानी डाक कांवड़ से लाया जाएगा और रविवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इस यात्रा में राजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, हर्ष कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।