पंचकूला। दर्पण ग्रुप महिलाओं ने होटल में प्री वैलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया। इस मौके का थीम लाल और सफेद रंग रखा गया। महिलाएं लाल-सफेद परिधानों में सुसज्जित होकर पहुंचीं और उन्हें गुलाब तथा गुब्बारे उपहार स्वरूप दिए। इस दौरान सभी ने गाने गाए और डांस का आनंद लिया। हीना द्वारा टंग ट्विस्टर गेम खेलाया गया। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा और संगीता गुप्ता का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर शारदा कठपालिया, रेखा साहनी, सुषमा खन्ना, सुषमा जोशी, सुधा भारद्वाज, सुरेखा, आभा, मोहिनी, सुमन, मोना, सुप्रिया, अनीता, वीना, नंदिता, ऊषा, नीलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।