फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शालिनी कपूर ने मोरनी हिल्स में खंड शिक्षा अधिकारी का पद संभाला, शिक्षा क्षेत्र में सुधार की जताई प्रतिबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। शालिनी कपूर ने मंगलवार को मोरनी हिल्स में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक संघ के पदाधिकारी और शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



कार्यग्रहण समारोह के दौरान शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने क्षेत्र की प्रमुख शैक्षणिक समस्याओं को भी सामने रखा। इन समस्याओं में शिक्षकों की कमी, अधूरी आधारभूत सुविधाएं और विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति जैसी चुनौतियां प्रमुख रहीं। शालिनी कपूर ने आश्वस्त किया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं मोरनी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी। स्कूलों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों और शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि शालिनी कपूर के नेतृत्व में मोरनी खंड शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें