फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सांप के आगे छोटा पड़ गया शक्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 के बुढ़नपुर गांव में वीरवार को करीब पांच फीट लंबे जहरीले सांप ने दहशत मचा दी। दहशत ऐसी थी कि लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दरअसल, सांप पेड़ की टहनियों पर था और टहनियां घरों को टच कर रही थीं। इस रास्ते सांप लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच सकता था। पार्षद को सूचना देने के बाद निगम के शक्तिमान मशीन को लाया गया। मशीन ने टहनियों को काटना शुरू किया तो सांप पेड़ की ऊपरी छोर तक पहुंच गया। बड़ी मुश्किल से सांप को पकड़ा गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि सांप को देखकर तुरंत लोगों ने वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी को कॉल किया। पार्षद ने मामले की सूचना नगर निगम टीम को दी। एक टीम समय पर पहुंच गई। वहीं, शक्तिमान की टीम को करीब डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंची। इस वजह से लोगों में दहशत बनी रही। शक्तिमान मशीन ने जैसे ही पेड़ की टहनियों को काटना शुरू किया तो सांप पेड़ की ऊपरी छोर तक पहुंच गया। इससे शक्तिमान की ऊंचाई छोटी पड़ गई और सांप उसकी पहुंच से दूर चला गया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को ट्रीमिंग कर दूसरी ओर गिराया गया। तब जाकर सांप पकड़ में आया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लोगों की मांग पेड़ों की टहनियों की हो ट्रीमिंग
बुढ़नपुर निवासी इंद्र कुमार, रेखा, विमल यादव एसआर राठी सहित अन्य लोगों ने बताया कि लोगों पेड़ों की टहनियों को ट्रीमिंग किया जाए।
वार्ड पार्षद उषा रानी ने लोगों को आश्वासन दिया है, कि जल्द पेड़ों की ट्रीमिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें