फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शैली ने सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में लगाया था फंदा, फरीदकोट में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की पॉश सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में शैली कांसल ने रविवार रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे मृतक शैली के परिजन उसका शव पंजाब के जिला फरीदकोट के शहर जैतो मंड़ी लेकर गए। वहां पर मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया है और अग्नि उसके तीन साल के बेटे रक्षित ने दी है। उसके पिता महेश गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है। वहीं, सोमवार देर रात थाना सेक्टर-20 में शैली के पिता महेश की शिकायत पर उसके पति पंकज कांसल, ससुर धर्मपाल, सास राज रानी और ननद सोनिया के खिलाफ केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से पंकज कांसल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतक शैली के परिजनों को अब न्याय की आस है।
विज्ञापन

बेटे की तरह पालूंगा रक्षित को
महेश गर्ग ने कहा कि बेटी शैली तीन साल के बेटे को छोड़कर गई है, जो मेरे पास है। इसको मैं बेटे की तरह पालूंगा। अगर बेटी की बात पहले मान लेता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। पहले भी बेटी को कई बार परेशान किया था, लेकिन रिश्ता चलाने के डर से हम शैली को ही समझाते रहे। उसकी बातों पर कभी बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

बग्गा पुराना फरीदकोट से पंचकूला आने के बाद से ज्यादा परेशान किया

शैली के पिता महेश ने बताया कि आरोपी पंकज शराब का आदी है। शैली उसको मना करती थी। जब तक वे लोग बग्गा पुराना फरीदकोट में रहते थे तब सब ठीक था। लेकिन पांच महीने से पंचकूला आने के बाद बेटी को ज्यादा परेशान करने लगे थे। पंकज रोजाना शराब पीकर घर आता था और बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार घर में दोस्तों को बुलाकर शराब पीता था। रविवार रात साढे 10 बजे उसने अपने जीजा रोहित को व्हाट्सएप पर जन्मदिन विश किया था, लेकिन उसी रात करीब साढ़े 11 बजे शैली का दो बार फोन आया और उसने कहा कि मुझे बचा लो ये लोग मुझे मार डालेंगे। लेकिन हम समय से पहुंच नहीं पाए और बेटी जिंदा नहीं बची।
विज्ञापन

बेटी ने अपनी मां से कहा था बच्चे को आप संभालेंगे

पिता महेश गर्ग ने बताया कि शैली ने अपनी मां मधु से कई बार बोला था कि मेरे बच्चे को आप ही संभालेंगे। हमने इस पर गौर नहीं किया उसको हमेशा बस समझाया ही था। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या के आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। एक दो दिन में सीएम नायाब सिंह सैनी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाएंगे। शैली हमारी इकलौती बेटी थी और उसकी साजिश रचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें