फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जोड़ मेल : सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 12 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री फतेहगढ़ साहिब में शुरू हुए शहीद जोड़ मेल के मद्देनजर सरहिंद रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। 27 दिसंबर तक ये ट्रेनें दो-दो मिनट के लिए यहां रुकेंगी। केंद्रीय रेल मंत्रालय ने इस बाबत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि इस शहीद जोड़ मेल में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचते हैं। पंजाब सरकार ने भी इस बार तीन दिन के भीतर यहां 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरहिंद पर उन ट्रेनों को दो-दो मिनट रुकने का निर्णय लिया गया है, जिनका यहां ठहराव नहीं है।
मंत्री बिट्टू ने बताया कि इन ट्रेनों में जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, दुर्गयाना एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस, अमृतसर-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस व गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें