फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसजीपीसी ने दर्जा 3, 4 व सिख धार्मिक अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम की धार्मिक परीक्षा का परिणाम किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक परीक्षा के तीसरे, चौथे दर्जे और सिख धार्मिक अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम के परिणाम घोषित कर दिया है।

एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण, सदस्य भाई राजिंदर सिंह मेहता और सचिव प्रताप सिंह द्वारा परिणाम जारी किया गया। इससे पहले धार्मिक परीक्षा के प्रथम और द्वितीय स्तर के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि फरवरी 2025 में तीसरे और चौथे दर्जा के लिए करवाई गई धार्मिक परीक्षा में 5696 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 130 विद्यार्थियों को वजीफा मिला। मेरिट में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से 4 लाख 15 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 5100, 4100 तथा 3100 रुपये की विशेष पुरस्कार राशि दी जाएगी तथा उत्तीर्ण होने वालों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख धार्मिक अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम के सत्र 2023-25 के दूसरे वर्ष और सत्र 2024-26 के पहले वर्ष का परिणाम भी जारी कर दिया है, जिसमें मेरिट में आए 30 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी।

मन्नण ने कहा कि शिरोमणि कमेटी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सिख धर्म के सिद्धांतों, गुरबाणी, रहत मर्यादा और इतिहास से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके तहत धार्मिक परीक्षा आयोजित करने पर हर साल एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अतिरिक्त, पत्राचार के माध्यम से भी आम श्रद्धालुओं को सिख धर्म की शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने संगत और सिख युवाओं से अपील की कि वे इन धार्मिक परीक्षाओं में अधिक से अधिक प्रवेश लेकर सिख धर्म के बारे में ज्ञान प्राप्त करें, ताकि वे अपने इतिहास और मूल्यों से जुड़ सकें।
विज्ञापन


धार्मिक परीक्षा में जगमीत सिंह व मनजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि फिलिप्स ने दूसरा व हरपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, चौथी कक्षा की परीक्षा में सरबजीत कौर प्रथम, मनदीप कौर व अमनदीप कौर द्वितीय तथा शुभप्रीत कौर व रमनदीप कौर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके साथ ही सिख धार्मिक अध्ययन पत्राचार पाठ्यक्रम के परिणाम में बलजिंदर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिम्मत सिंह और श्रद्धा कौर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें