चंडीगढ़। महिला अकाली दल तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने महिला अकाली दल के संगठन ढांचे में बढ़ोतरी करते हुए इसमें अन्य महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय में जागीर कौर ने बताया कि दो उपाध्यक्ष और चार संगठन सचिव नियुक्त किए गए हैं। सदस्य भी बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जसविंदर कौर आनंदपुर साहिब तथा दलजीत कौर आनंदपुर साहिब को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरबचन कौर बेगोवाल, परमिंदर कौर बरनाला, जसविंदर कौर ठूलेवाल तथा मनजीत कौर श्री आनंदपुर साहिब को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह कंवलजीत कौर बामूवाल तथा सुरिंदर कौर बेगोवाल को संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रोफेसर जसबीर कौर भोरना को जिला बरनाला (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जागीर कौर ने बताया कि जिन स्त्री नेताओं को महिला अकाली दल की वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है, उनमें प्रवीन कौर मालवा गिद्दड़बाहा, सुरिंदर कौर रायपुर मंडला, किरनजीत कौर अमृतसर, गुरमीत कौर घुमाण, रेखा रानी पटियाला, हरपाल कौर नंदगढ़, मनजीत कौर चडेवाण, गुरपिंक कौर फतणवाला, भवनदीप कौर फतणवाला, कमलजीत कौर कादियां, जोगिंदर कौर पठानकोट, भावना सुजानपुर, हरबंस कौर हरदोरमोह, सरफ कौर कीरतपुर साहिब, परमजीत कौर कीरतपुर साहिब के नाम शामिल हैं।