फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अभयपुर में सीवरेज ओवरफ्लो और बदबू से बढ़ाई लोगों कि समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव अभयपुर में सीवरेज की समस्या लगातार लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। लंबे समय से सीवरेज का कार्य अधूरा पड़ा है, जिसके चलते रोजाना लाइनें ओवरफ्लो होती हैं। गलियों और सड़कों पर गंदा पानी बहने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं और बच्चे पैदल चल भी नहीं पाते। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पूर्वांचल युवा एकता मंच के अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता अंकुश निषाद ने बताया कि वर्तमान में लगी सीवरेज लाइन बहुत पुरानी है। आबादी कई गुना बढ़ चुकी है, जबकि क्षमता वही पुरानी बनी हुई है। यही कारण है कि सीवरेज रोजाना ओवरफ्लों हो जाता है। अधिकारी समस्या का स्थाई हल निकालने के बजाय सिर्फ गुमराह कर देते हैं। अंकुश निषाद ने कहा कि जब तक पुरानी सीवरेज लाइन बदलकर नई लाइन नहीं डाली जाती, तब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी। लोग लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें