फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव कुंडी में गुरुद्वारे के सामने सीवरेज जाम

विज्ञापन
गांव कुंडी में गुरुद्वारे के सामने सीवरेज जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
सड़क पर बह रहा गंदा पानी, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन

कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव कुंडी में पिछले कई दिनों से सीवरेज लाइन जाम और टूटने के कारण हालात बदहाल बने हुए हैं। गुरुद्वारे के सामने सड़क पर गंदा पानी बहने से पूरे इलाके में बदबू और गंदगी फैल गई है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सीवरेज का पानी नालियों से निकलकर गलियों और मुख्य सड़क पर फैल रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। गुरुद्वारे के सामने गंदगी के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समाजसेवी नवनीत लुबाना की अगुवाई में कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी रहने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप, कुलजीत, नरेश कुंडी सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीवरेज लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो वे निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें