शाहबाद मारकंडा-मोहड़ी सेक्शन में इंटरलॉकिंग व लूप लाइन विस्तार कार्य, 31 मई से 6 जून तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अगर आप आने वाले दिनों में चंडीगढ़ से ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन के शाहबाद मारकंडा और मोहड़ी स्टेशनों पर नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और लूप लाइनों के विस्तार का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 31 मई से 6 जून 2026 तक ट्रैफिक ब्लॉक की मंजूरी दी है।
निर्माण कार्य के चलते चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से चलने वाली शताब्दी, वंदे भारत समेत कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
रद्द की गईं ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12983/12984 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर एक्सप्रेस 31 मई, 1 जून, 2 जून और 3 जून को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12046/12045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस 6 जून को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर 20977/20978 अजमेर-चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रद्द रहेगी।
बदले हुए रूट से चलेंगी ट्रेनें
चंडीगढ़ से दक्षिण और पश्चिम भारत की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को अंबाला-सहारनपुर-मेरठ मार्ग से चलाया जाएगा।
12311/12312 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून के बीच दिल्ली-पानीपत की बजाय मेरठ-सहारनपुर मार्ग से चलेगी।
ट्रेन नंबर 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस 2 जून को सहारनपुर-मेरठ मार्ग से संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 12450 चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 जून को बदले हुए मार्ग से चलेगी।
ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस 6 जून को डायवर्ट रूट से संचालित होगी।
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई और 3 जून को 90 मिनट देरी से रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 30 मई से 4 जून के बीच रास्ते में करीब 70 मिनट रोककर चलाई जाएगी।