फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। बरवाला-डेराबस्सी मार्ग पर किसानों के खेतों में शार्ट सर्किट से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग लगने की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड कार्यालय अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया को दी। सूचना मिलते ही डायल 112, पीसीआर पुलिस कर्मचारी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आगजनी की इस घटना में बरवाला के किसान सतबीर की 10 कनाल, रणधीर की 6 कनाल, जसपाल की 2 कनाल, सतीश के भूसा बनाने के लिए एक एकड़ में खड़े गेहूं के फाने जलकर राख हो गए।
इस घटना में किसानों की खून पसीने की फसल चंद मिनटों में ही आग की भेंट चढ़ गई। जिससे किसानों का काफी आर्थिक नुकसान हो गया। किसानों ने जिला प्रशासन से जली फसल की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। बरवाला के सरपंच ओम सिंह राणा ने बताया कि बिजली शॉर्ट सर्किट से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने का यह पहला मामला नहीं है। दो दिन पहले भी राजकीय महाविद्यालय बरवाला मार्ग के साथ लगते कई किसानों के खेतों में आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि बरवाला अंबाला मार्ग पर नयागांव व नटवाल गांव के किसानों की भी गेहूं की फसल बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण जलकर राख हो गई थी। बरवाला बिजली कार्यालय के एसडीओ आशीष चोपड़ा के अनुसार दिन में फसल कटाई के समय बिजली निगम की तरफ से खेतों वाली सभी लाइनें बंद रखी जाती हैं। कई बार लाइन पर ज्यादा लोड बढ़ जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इससे आग लगने की यह घटना हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें