फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Punjab: पंजाब में कोरोना से सात और लोगों की मौत, 100 नए पॉजिटिव मिले, एक साथ 119 मरीज हुए ठीक

Sun, 28 Jun 2020 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के कहर के बीच शनिवार को उत्तराखंड के एक व्यक्ति समेत राज्य में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। सूबे में इस महामारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गई है। इसी बीच, शनिवार को 100 कोरोना पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है, जिसके साथ राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 5056 तक पहुंच गई है। शनिवार को 119 मरीजों के ठीक होने की भी खबर है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अमृतसर और संगरूर में 19-19, जालंधर में 17, लुधियाना में 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा मोहाली में 8, होशियारपुर में 5, बठिंडा व बरनाला में 4-4, मोगा, फिरोजपुर व कपूरथला में 2-2 और रोपड़, मुक्तसर, नवांशहर, गुरदासपुर और पटियाला में 1-1 मरीज पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 एनआरआई समेत 14 लोग सूबे के बाहर से आए हैं जबकि 44 लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं। बाकी सभी केस कोरोना के नए मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 284431 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में इस समय 1608 लोग आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं, जिनमें से 22 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 7 वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में जिन 119 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, उनमें अमृतसर के 73, मोहाली के 12, पठानकोट व संगरूर के 7-7, कपूरथला के 6, फिरोजपुर के 5, मोगा के 4, तरनतारन के 3 और बरनाला व फतेहगढ़ साहिब के 1-1 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें