फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मेडिकल मोबाइल यूनिट घर पर ही देंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के लोगों को उनके घर द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सात मेडिकल मोबाइल यूनिट शुरू की गई हैं। इन मोबाइल यूनिटों से कोई भी नागरिक सीधे संपर्क स्थापित कर स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई मेडिकल मोबाइल यूनिटों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालका, पॉलीक्लीनिक सेक्टर 26 पंचकूला, अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16, अर्बन डिस्पेंसरी सेक्टर-19, नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना पंचकूला में रखा गया है।
उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक मेडिकल मोबाइल यूनिट का चिकित्सक को इंचार्ज बनाया गया है। उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर की अध्यक्षता में बनाई गई इन मेडिकल मोबाइल यूनिटों के ऑवरआल इंचार्ज डॉ. अनुज बिश्नोई व मेडिकल ऑफिसर डॉ. डर्ब सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

इन्हें बनाया गया है यूनिट का इंचार्ज
कालका स्थित यूनिट में डॉ. धर्मेंद्र : मोबाइल 9812129334
पॉलीक्लीनिक सेक्टर 26 की यूनिट में एसएमओ डॉ. रितु कौर : मोबाइल 7888791318
अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16 एवं अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-19 के एसएमओ डॉ. ललिता भगत : मोबाइल 9417315332
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी एसएमओ डॉ. संजीव गोयल : मोबाइल 9417095466
सामान्य अस्पताल में :
सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 में तीन मेडिकल मोबाइल यूनिट लगाई गई हैं। इनमें डॉ. रमनदीप के मोबाइल 9815111550 एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना पंचकूला के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिशु 9416460887 को लगाया गया है। इन मेडिकल मोबाइल यूनिटों के माध्यम से नागरिक स्वास्थ्य सेवाएं ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अस्पताल में आने की आवश्यकता नहीं। मोबाइल पर कॉल आते ही रोगियों के पास चिकित्सकों की सेवाएं तुरंत पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें