फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात जिले पहले ही हासिल कर चुके हैं सुरक्षित जिला का दर्जा, जांच कवरेज बढ़कर 94.7 प्रतिशत पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा ने 31 दिसंबर तक प्रदेश के सभी 23 जिलों को एचआईवी-एड्स नियंत्रण के लिए सुरक्षित जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जिला प्रशासन और कार्यक्रम अधिकारियों को जांच, उपचार और मरीजों की निगरानी में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वह मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित सुरक्षा संकल्प कार्यशाला में संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एचआईवी जांच का दायरा जुलाई 2026 के 85.2 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 94.7 प्रतिशत हो गया है। संक्रमित पाए गए लोगों में उपचार पाने वालों का अनुपात भी 83.7 से बढ़कर 91.1 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं, वायरल सप्रेशन का स्तर 95.8 प्रतिशत है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं के संपर्क से बाहर हो चुके 6052 लोगों को तलाशकर दोबारा उपचार से जोड़ा गया है। अंबाला, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, रोहतक और सोनीपत सहित सात जिले पहले ही सुरक्षित जिला बन चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में एचआईवी नियंत्रण के लिए 105 जांच एवं परामर्श केंद्र, 24 उपचार केंद्र और 39 लक्षित हस्तक्षेप परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा 15 ओपिओइड उपचार केंद्र और 31 सुरक्षा क्लीनिक भी कार्यरत हैं। डॉ. मिश्रा ने मां से बच्चे में एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी संक्रमण रोकने को सभी जिलों की प्राथमिकता बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें