चंडीगढ़। पंजाब में वीरवार को कोरोना के केसों में इजाफा देखने की मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 309 नए मरीज आए, वहीं सात ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए मरीजों की संख्या 187 है। इसके अलावा आईसीयू पर 5 मरीज दाखिल हैं।
वीरवार को लुधियाना में 60, जालंधर में 20, पटियाला में 15, एसएएस नगर में 31, अमृतसर में 11, गुरदासपुर में 12, होशियारपुर में 16, कपूरथला में 33, संगरूर में 4, फतेहगढ़ साहिब में 4, रोपड़ में एक और मानसा में 3, एसबीएस नगर में 71 मरीज पाए गए।