फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। प्रिंसिपल गीतांजलि कालड़ा के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस टीम द्वारा शुरू किए गए सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन हुआ। मंच संचालन करते हुए प्रो. कोमल दियोल ने कैंप के दौरान हुई सभी गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर की शुरुआत 25 अक्टूबर को प्रिंसिपल द्वारा विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व और इसके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के संदेश के साथ की गई। समापन समारोह में वॉलंटियर्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. आमी भल्ला ने सभी एनएसएस वॉलंटियर्स को शिविर की सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें अच्छे नागरिक बनकर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें