फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात कोरोना संक्रमित आए सामने, 22 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में मंगलवार को सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि अभी 22 मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि सेक्टर-छह सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। कोरोना से तीन मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 269 सैंपल एकत्र करके जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44275 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 43839 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अभी तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 620791 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें