संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कई मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। इसमें गुलतार सिंह उर्फ घोना, जोधबीर सिंह उर्फ कोहली, बूटा सिंह उर्फ विशाल, करणबीर सिंह उर्फ करण, अर्जन सिंह, विशाल सिंह तथा गुरसेवक सिंह को दो किलो 40 ग्राम हेरोइन, 530 ग्राम अफीम, एक ग्लॉक और एक देशी पिस्तौल, 15000 ड्रग मनी, एक ब्रेजा कार, एक स्वराज ट्रैक्टर के साथ एक बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
थाना लोपोके के मुख्य अधिकारी को गोपनीय सूचना मिली कि जोधबीर सिंह उर्फ कोहली निवासी गांव वणीके, थाना लोपोके, बूटा सिंह निवासी गांव रोड़ावाला, वड्डा, थाना घरिंडा और करणबीर सिंह उर्फ करण निवासी गांव वीरम, थाना खालड़ा, जिला तरनतारन तीनों ही हेरोइन व हथियार बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना लोपोके पुलिस ने आरोपियों को गांव दलके नहर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो किलो 40 ग्राम हेरोइन, एक ग्लॉक पिस्तौल और एक स्वराज ट्रैक्टर बरामद किया गया।
एक अन्य मामले में थाना ब्यास पुलिस ने गश्त के दौरान गुलतार सिंह उर्फ घोना निवासी बुटाला को दाना मंडी राया के पीछे से 530 ग्राम अफीम, 15000 ड्रग मनी तथा ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार किया गया। थाना जंडियाला ने नाकाबंदी के दौरान अर्जन सिंह निवासी वरिंग, सूबा सिंह, थाना गोइंदवाल साहिब, विशाल सिंह निवासी गांव मियांविंड, थाना वैरोवाल तथा गुरसेवक सिंह निवासी मियांविंड को दाना पानी ढाबा गांव मल्लिया के नजदीक से एक 32 बोर देसी पिस्तौल तथा एक बिना नंबरी स्पलेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।