फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सात आरोपी गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल और सात बैटरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी खेड़ा मंदिर पंजाब कॉलोनी जिला मोहाली, अमरजीत निवासी झुग्गी भानू, अर्जुन वासी गांव दफरपुर जिला मोहाली, गोपाल वासी गुरुनानक कॉलोनी दफरपुर, वीरेंद्र वासी गांव बिल्ला, प्रताप पुत्र नालमल वासी झुग्गी भानू, विनीत कुमार गांव धरेरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 8 बाइक, 7 ट्रैक्टर बैटरी और 11 स्नैचिंग मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि यह गैंग पंचकूला, बरवाला, रायपुररानी और डेराबस्सी सहित आस पास के क्षेत्र में स्नैचिंग करता था। इन वारदातों का खुलासा आरोपी अर्जुन के पकड़े जाने के बाद हुआ। इसमें सरगना अर्जुन और प्रताप के होने की बात सामने आई है। वह इन आरोपियों से दोस्ती कर बाइक और बैटरी चोरी करवाते थे। यह आसानी से बिक जाता था। इसलिए उन्होंने इस काम को करने के लिए अन्य आरोपियों को तैयार किया है। शहर में लगातार स्नैचिंग के बढ़ते मामलों के बाद इस मामले की जांच डीसीपी मोहित हांडा ने क्राइम ब्रांच को केस जांच के लिए ट्रांसफर किया था।
कोट
क्राइम ब्रांच की ओर से स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को सुलझाया गया है। पुलिस की ओर से लगातार गश्त की जा रही है। शहर में इस तरह की घटना पर सख्त एक्शन पुलिस की ओर से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार कौशिक, एसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें