फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला सेक्टर-1 सरल केंद्र में सर्वर डाउन<bha>;</bha> दिनभर लोगों ने किया इंतजार, बिना काम हुए लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के सरल केंद्र में सोमवार को सर्वर डाउन होने से आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन, एनओसी सहित अन्य काम नहीं हो पाए। सुबह 9 बजे कर्मचारियों ने जैसे ही सिस्टम ऑन किए तो सर्वर नहीं चला। कर्मचारी अपने स्तर पर सर्वर चलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सर्वर ठीक नहीं हुआ। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट और सरल केंद्र में टोकन लेने वाले लोगों को सुबह से शाम तक चक्कर लगाना पड़ा। पूरे दिन धक्के खाने के बाद करीब 200 लोग बिना काम कराए लौट गए। जानकारी के अनुसार एक माह से सर्वर डाउन होने का सिलसिला जारी है। वहीं, टोकन सिस्टम का नंबर डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित नहीं हो रहा है, जिसके चलते लोगों को वेटिंग टाइम की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस बाबत कर्मचारियों का कहना है कि एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) के अधिकारियों को दी जा चुकी है। अभी मरम्मत कार्य जारी है। सर्वर ठीक होते ही लोगों के काम प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन


यमुनानगर से आकर तीन दिन से एनओसी के लिए चक्कर काट रहा हूं
गाड़ी की एनओसी लेने के लिए तीन दिन से दफ्तर के चक्कर काट रहा हूं, अभी तक नहीं मिली है। कर्मचारी सर्वर डाउन का हवाला देकर अगले दिन आने के लिए कह देते हैं। यहां से यमुनानगर की दूरी करीब 100 किमी है। सुबह 6 बजे का घर से निकला हूं, अभी चार बजने वाले हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - शिवकुमार, यमुनानगर


ड्राइविंग लाइसेंस की फीस जमा नहीं हो पाई

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फीस जमा करनी थी, लेकिन सर्वर डाउन होने से पेमेंट नहीं हुआ है। सुबह करीब 8 बजे से इंतजार में बैठा हूं। पेमेंट न होने की वजह से रसीद भी नहीं मिली। दफ्तर के कर्मचारी सर्वर डाउन बता रहे हैं। कल आने के लिए बोल दिया है।- गुलचमन, रायपुररानी
विज्ञापन


सुबह से आया हूं, काम नहीं हुआ, अगली तारीख दे दी

ड्राइविंग लाइसेेंस को परमानेंट कराने के लिए सुबह आठ बजे का आया हूं। पैसे भी दे दिए, लेकिन अभी तक रसीद नहीं मिली। सुबह से 20 लोगों का काम भी नहीं हुआ है। तीन बजने वाले हैं। अब अगली तारीख दे दी है। कर्मचारियों का कहना है कि साइट नहीं चल रही। -पुनीत, सेक्टर-20, पंचकूला


गर्मी में दूर-दूर से लोग आ रहे, काम नहीं हो पा रहा

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आया हूं, लेकिन सब काम ठप पड़ा है। टोकन डिस्प्ले पर कोई नंबर भी शो नहीं हो रहा है कि कौन सा नंबर चल रहा है। गर्मी में दूर-दूर से अपने काम कराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन दफ्तर में कोई काम नहीं हो रहा। - बलवीर, निवासी छोटा तलोकपर, पंचकूला

काम नहीं हुआ, कल आना होगा

कार की आरसी रिन्यू करानी है। 98वां नंबर है, डिस्प्ले पर टोकन नंबर भी शो नहीं हो रहा है। सुबह 10 बजे से इंतजार में बैठा हूं, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ। कल फिर आना पड़ेगा। -मनीष शर्मा, मोरनी


छुट्टी मांगकर डुप्लीकेट लाइसेंस निकलवाने आया, पर काम नहीं हुआ

ड्राइविंग का काम करता हूं। डुप्लीकेट लाइसेंस निकलवाने आया हूं। सुबह 8 बजे से बैठा हूं। अब दफ्तर के कर्मचारियों का कहना है कि अगर साइट चले तो शाम चार बजे आना, नहीं तो अगली डेट पर ही आपका काम हो पाएगा। मालिक से एक दिन की छुट्टी लेकर आया था, अब जल्दी में छुट्टी नहीं मिलेगी। इनको इस बात की कोई परवाह ही नहीं है कि कौन किस परिस्थिति में आया है। - अजय, राजीव कॉलोनी पंचकूला
विज्ञापन



कोट....

अगर ऐसी कोई समस्या है तो मैं उसे दिखवा लेता हूं। जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा। -चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें